परिचय / Introduction
झारखंड राज्य सरकार अपने राज्य की महिलाओं के सर्वांगीण कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सीधे महिला लाभार्थियों को मिल रहा है। इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए झारखंड राज्य सरकार ने एक और योजना शुरू की है, जिसे Mukhyamantri Mahila Samman Yojana (मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना) का नाम दिया गया है। यह योजना 25 जुलाई 2024 को शुरू की गई थी। झारखंड सरकार ने इस योजना की घोषणा करते हुए राज्य की 48 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार अपने राज्य की उन सभी महिलाओं को जिनकी उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, उन्हें हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। राज्य की महिला लाभार्थी योजना के लिए 10 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना के तहत झारखंड राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। महिलाओं को यह सहायता राशि हर माह की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी। इस योजना को संचालित करने के लिए झारखंड सरकार ने 5500 करोड़ रुपये का बजट जारी किया
है।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड राज्य में ऐसे कई परिवारों की महिलाएं हैं जो अपनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा होने से रोकने के लिए, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 शुरू की है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

योजना के पात्र / Scheme Eligible
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिलाओं को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा-
- आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला लाभार्थी के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज / Required Documents
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए महिला लाभार्थी को योजना में आवेदन करना होगा और आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो आपके लिए होना अनिवार्य है-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फोटो
आवेदन कैसे करें/ How To Apply
ऑफलाइन आवेदन
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र शिविर में जाना होगा।
- आपको शिविर में उपस्थित कर्मचारी से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको प्राप्त आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज मांगे जाएंगे।
- आवेदन पत्र पूरी तरह तैयार करने के बाद उसे एक बार जांच लें और वापस कर्मचारी के पास जमा कर दें।
- इस प्रकार इस योजना में आपका आवेदन ऑफलाइन हो जाएगा और कर्मचारी आपको आवेदन रसीद देगा जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
ऑनलाइन आवेदन
आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
- सबसे पहले आपको झारखंड Mukhyamantri Mahila Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगिन बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आप आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज संलग्न करें।
- सभी दस्तावेज जोड़ने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
योजना का नाम | Mukhyamantri Mahila Samman Yojana |
शुरुआत | 25 जुलाई 2024 |
उद्देश्य | महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता |
Official Website | mmmsy.jharkhand.gov.in |
आवेदन शुरू | 3 अगस्त 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2024 |
पीएम सूर्योदय योजना के बारे में यहाँ से पढ़े click here
पीएम गरीब कल्याण योजना के बारें में यहाँ से पढ़ें click here
पंचवर्षीय योजना के बारे मे यहाँ से पढ़े click here
मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के बारे मे यहाँ से पढ़ें click here